फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मानसून मेहरबान, झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा

Sat, 10 Aug 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार को भी दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली आदि के साथ तराई इलाकों सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, बहराइच व पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में वीकेंड पर शनिवार को मानसून मेहरबान होगा। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में सक्रिय रहे मानसून की वजह से अधिकतर हिस्से में अच्छी बारिश हुई और मौसम खुशनुमा रहा। शुक्रवार को भी अवध, तराई और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार को भी दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली आदि के साथ तराई इलाकों सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, बहराइच व पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं प्रदेश के तीन चौथाई हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

शुक्रवार को बाराबंकी में 170 मिमी. और चित्रकूट में 100 मिमी, फुरसतगंज में 45.5 मिमी, अयोध्या में 38.8 मिमी, सुल्तानपुर में 31.4 मिमी और वाराणसी में 17.2 मिमी. बारिश हुई। अधिकतम तापमान की बात करें तो शुक्रवार को उरई में सर्वाधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन


इन इलाकों में है भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से शनिवार के लिए प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल एवं आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें