फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाद भागवत लखनऊ में, सियासी सरगर्मी बढ़ी

Wed, 23 Mar 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के होली बाद लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर भगवा टोली के सभी संगठनों की निगाहें टिकी हुई हैं। साथ ही सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है। भागवत का 28 व 29 मार्च को लखनऊ में रुकने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


वैसे तो यह कार्यक्रम तीन लोकार्पण कार्यक्रमों और संघ परिवार के सेवा कार्यों से जुड़े संगठनों की बैठक तक ही सीमित है, पर जिन परिस्थितियों के बीच भागवत का लखनऊ दौरा हो रहा है, उन्हें देखते हुए सियासी हलकों में कोई भी इसके सिर्फ औपचारिक दौरा भर रह जाने की बात को हजम नहीं कर पा रहा है।

इनका तर्क है कि संघ का पहले अपने सहसरकार्यवाह स्तर के व्यक्ति को लखनऊ में बैठाने का फैसला और उसके बाद भागवत का आगमन सिर्फ औपचारिक दौरों तक सीमित नहीं रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के नए अध्यक्ष पर हो सकता है भागवत का फीडबैक

भागवत के लखनऊ दौरे को लेकर चर्चाओं और अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है। चर्चाएं तेज हैं कि संघ प्रमुख के इस दौरे के बाद प्रदेश में भाजपा के अलावा संघ परिवार के अन्य संगठनों में फेरबदल किया जा सकता है।

अगर अगले एक-दो दिन में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष नहीं मिला तो इस सिलसिले में भी भागवत का फीडबैक निर्णायक भूमिका अदा करेगा। निकट भविष्य में कई महत्वपूर्ण लोगों की भूमिकाओं में बदलाव किया जा सकता है।

यह है कार्यक्रम
सरसंघचालक 28 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे। वे यहां चारबाग स्थित भारतीय किसान संघ कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पीजीआई के सामने माधव सेवा आश्रम में नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण करेंगे।

29 मार्च को वे संघ परिवार से जुड़ी प्रकाशन संस्था लोकहित प्रकाशन और राष्ट्रधर्म में नई प्रिंटिंग मशीनों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे संघ परिवार के सेवा कार्यों से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें