फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में भागवत, 400 संघ कार्यकर्ता सक्रिय

Sun, 12 Oct 2014 11:09 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक के सिलसिले में रविवार शाम राजधानी पहुंच गए। वे बैठक स्थल निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज में ही ठहरे हैं। उधर, बैठक निर्विघ्न संपन्न हो, इसके लिए रविवार सुबह यहां भूमि पूजन और हवन किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरकार्यवाह सुरेश जोशी ‘भैयाजी’ सोमवार को लखनऊ पहुंच जाएंगे। सोमवार से मंगलवार सुबह तक सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, दत्रात्रेय होसबोले, डॉ. कृष्णगोपाल और संघ के अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी भी आ जाएंगे।

इसी के साथ 17 अक्तूबर से शुरू होने वाली केंद्रीय कार्यकारी मंडल के विचार के लिए रखे जाने वाले विषयों पर चर्चा शुरू हो जाएगी। 15 अक्तूबर को विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद, किसान संघ, विद्या भारती, मजदूर संघ और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्रियों को मिलाकर संघ परिवार की कोर कमेटी की बैठक होगी।
विज्ञापन


कार्यकारी मंडल की बैठक सरस्वती कुंज के माधव सभागार में होगी। उससे पहले की बैठक सरस्वती कुंज स्थित शोध संस्थान में होगी। बैठक में आने वाले प्रतिनिधियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए 400 से अधिक स्वयंसेवकों को अलग-अलग व्यवस्थाओं में लगाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

टेकेंगे धर्मस्थलों पर माथा

बैठक में आने वाले प्रतिनिधियों में से कई ने अयोध्या, वाराणसी, विंध्यवासिनी धाम और नैमिषारण्य दर्शन की इच्छा जताई है। कुछ लोग मथुरा-वृंदावन भी जाने के इच्छुक हैं।

बैठक के बाद इन लोगों को इन स्थलों पर ले जाने और दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। इनकी मदद के लिए वहां भी स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें