फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी का 'अंगवस्त्र' धारण कर शपथ लेंगे मोदी

Mon, 26 May 2014 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के लिए भाजपा ने खास तैयारियां की है। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने मोदी के लिए वृंदावन से बांकेबिहारी का अंगवस्त्र मंगवाया है।
विज्ञापन


मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी जी का अंगवस्त्र धारण कर शपथग्रहण करेंगे।

सोमवार शाम होने जा रहे शपथग्रहण समारोह से पहले ही उनके पास वृंदावन से ले जाई गई ठाकुर जी की चंदन के रंग की इकलाई (अंगवस्त्र), कलावा आदि सामान पहुंच जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह रविवार को बांकेबिहारी जी के दर्शन कर प्रसादी के रूप में यह सामान लेकर गई हैं।

राजनाथ का था निर्देश

कमलावती सिंह ने बताया कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के निर्देश पर बांकेबिहारी मंदिर में मांगी गई मनौती पूरी होने पर आई हैं।

वे यहां से नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह के लिए बांकेबिहारी जी का अंगवस्त्र आदि लेकर जा रही हैं। जिसे पहनकर मोदी शपथ ग्रहण करेंगे।

बता दें कि प्रसादी अंगवस्त्र ठाकुरजी के धारण किए हुए वस्त्र होते हैं। ब्रजेंद्र गोस्वामी लाला ने प्रदेश अध्यक्ष को पूजा-अर्चना कराई।

कमल की माला पहनेंगे मोदी, राजनाथ

प्रदेश अध्यक्ष बांकेबिहारी का अंगवस्त्र, रोली, कलावा, इत्र का पव्वा, प्रसाद की डलिया और तुलसी के अलावा कमल की चार मालाएं भी लेकर गई हैं।

कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी गौतम ने बताया कि इसमें से एक राजनाथ सिंह, एक मोदी और एक महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडेय पहनेंगी।
विज्ञापन

भाजपा के राज में सुरक्षित होंगी महिलांए

ठाकुर जी के दर्शन के बाद पत्रकारों से रूबरू हुईं कमलावती सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद महिलाएं अपने आपको को सुरक्षित महसूस करने लगी हैं।

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी ली है और महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न और अत्याचार को खत्म करने का बीड़ा उठाया है।

भाजपा के नेतृत्व में महिला आयोग और भी सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा ने जिस प्रकार जनता का शोषण किया, इसका जवाब उनको मिल चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें