फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कौन धुरंधर शामिल हुए मोदी बिग्रेड में

Mon, 10 Nov 2014 09:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी का कद बढ़ गया है। प्रधानमंत्री ने राज्य के कोटे से एक कैबिनेट सहित पांच मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है।
विज्ञापन


रविवार को मोदी मंत्रिमंडल में जिन 21 नए मंत्रियों को शमिल किया गया उसमें प्रदेश से पांच मंत्री शामिल किए गए हैं।

मनोहर परिकर को यूपी के कोटे से कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री परिकार को भाजपा ने यूपी से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।

इसके अलावा नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।

राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व आगरा के सांसद राम शंकर कठेरिया तथा विहिप कोटे की मानी जाने वाली साध्वी निरंजन ज्योति को राज्यमंत्री के रूप में मोदी मंत्रिमंडल में स्थान मिला है।
विज्ञापन


मोदी मंत्रिमंडल में पहले से प्रधानमंत्री के अलावा आठ मंत्री थे। इनमें चार कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री तथा दो राज्यमंत्री शामिल थे।

इस तरह मोदी कैबिनेट में यूपी के मंत्रियों की संख्या बढ़कर मोदी सहित 14 हो गई।

माना जा रहा है कि मोदी ने यूपी में 2017 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यक्षमता के साथ जातीय समीकरणों को भी ध्यान में रखकर मंत्रियों का चयन किया है।

यूपी से जो पांच मंत्री शामिल किए गए हैं, उनमें अगड़े समाज के अलावा मुस्लिम, दलित व पिछड़े वर्ग के सदस्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मिलिए, यूपी के इन ‌दिग्‍गज मंत्रियों से

भारतीय जनता पार्टी के गौतमबुद्धनगर से सांसद डाक्टर महेश शर्मा को राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार मिला है।

इन्हें नोएडा विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को जिताने और सपा को हराने का तोहफा मंत्री बनाकर दिया गया है।

डॉ. महेश शर्मा के शामिल होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट, ब्राह्मण और राजपूत वोटों में पकड़ भी मजबूत की जा सकती है।

साध्वी निरंजन ज्योति अति पिछड़ी जाति से हैं। 2012 में ये हमीरपुर से पहली बार विधायक बनीं। फतेहपुर से पहली बार सांसद के रूप में चुनी गईं। साध्वी निरंजन ज्योति कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हैं।

राज्यसभा सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी टीवी पर बीजेपी की ओर से एक जाने-पहचाने नाम हैं। नकवी बीजेपी के मुस्लिम चेहरों में अहम हैं।

ये राम जन्म भूमि आंदोलन से जुड़े रहे हैं। मुख्तार अब्बास नकवी अटल बिहारी वाजपयी की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

आगरा के सांसद राम शंकर कठेरिया बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। ये अनूसूचित जाति के हैं। कठेरिया लंबे समय से संघ से जुड़े हैं। ये दूसरी बार सांसद बने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें