फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC चुनाव: लखनऊ स्नातक सीट पर फहराया भगवा परचम, भाजपा को तीन, सपा को दो सीट मिली 

Sun, 06 Dec 2020 04:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव में भाजपा के नवनिर्वाचित सदस्यों का प्रदेश मुख्यालय में स्वागत किया गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विधान परिषद के स्नातक खंड चुनाव में भी भाजपा का दबदबा रहा है। स्नातक खंड की पांच में से तीन सीटें भाजपा ने जीती है जबकि दो सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की है। लखनऊ खंड स्नातक के चुनाव में तीन दिन तक चली मतगणना के बाद रविवार को परिणाम घोषित किया गया। भाजपा के अवनीश कुमार सिंह ने निवर्तमान एमएलसी एवं निर्दलीय उम्मीदवार कांति सिंह को 6,403 मतों से हराया है। लखनऊ सीट पर लंबे अर्से बाद भाजपा को जीत मिली है। 

विज्ञापन


आगरा स्नातक खंड में भाजपा के मानवेन्द्र प्रताप सिंह, मेरठ खंड में डॉ. दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी खंड में सपा के डॉ. मानसिंह यादव, वाराणसी खंड में सपा आशुतोष सिन्हा विजयी हुए है। रविवार को लखनऊ खंड स्नातक के चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा के अवनीश सिंह को विजयी घोषित किया गया। भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को 39,588 और निर्दलीय कांति सिंह को 33,185 मत मिले। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने परिषद के शिक्षक खंड के चुनाव में पहली बार छह में से चार सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, इसमे से तीन सीट पर भाजपा ने चुनाव जीता है।
 

विज्ञापन

शिक्षक क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य

क्षेत्र का नाम    निर्वाचित एमएलसी - राजनीतिक दल
आगरा - डॉ. आकाश अग्रवाल - निर्दलीय ( वित्तविहीन)
गोरखपुर- फैजाबाद- ध्रुव कुमार त्रिपाठी निर्दलीय ( शर्मा गुट)
वाराणसी -  लाल बिहारी यादव - सपा 
लखनऊ - उमेश द्विवेदी - भाजपा
मेरठ - श्रीचंद यादव - भाजपा
बरेली- मुरादाबाद - डॉ. हरि सिंह ढिल्लो - भाजपा

स्नातक खंड के नवनिर्वाचित एमएलसी 
आगरा - मानवेन्द्र प्रताप सिंह - भाजपा
मेरठ - डॉ दिनेश गोयल - भाजपा
लखनऊ - अवनीश कुमार सिंह - भाजपा
इलाहाबाद- झांसी - डॉ. मानसिंह यादव - सपा
वाराणसी - आशुतोष सिन्हा - सपा


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें