राज्यसभा के चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायक ने चुप्पी तोड़ते हुए सपा नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का पार्टी के लिए कोई योगदान नहीं है। उन्हें उम्मीदवार बनाया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि कोई भी पार्टी कार्यकर्ताओं की कुर्बानी से खड़ी होती है। जब वक्त पर कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलता है, तो पीड़ा होती है। सपा ने पिछली बार कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेजा। इनका पार्टी को खड़ा करने में क्या योगदान है। जिन जया बच्चन को कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खिंचाने में भी दिक्कत होती है, उन्हें लगातार राज्यसभा भेजने का क्या तुक है?
विज्ञापन
पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन का सपा में क्या योगदान है, यह भी बताया जाना चाहिए। राकेश प्रताप ने कहा कि सपा में आज राम मनोहर लोहिया को मानने वाले नहीं बल्कि पेरियार को मानने वाले हावी हैं। जबकि, हम लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर सपा में आए थे।