फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: दुष्कर्म पीड़िता को जेल में बंद विधायक दे रहे धमकी, समर्थक बोले- टिकट लेकर फिर जीत जाएंगे, तब अंजाम बुरा होगा

Fri, 21 Jan 2022 09:17 PM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

पीड़िता के मुताबिक विजय मिश्रा जेल में हैं। लेकिन पुलिस उसके बेटे विष्णु, पत्नी रामलली और भतीजे को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोप है कि विजय मिश्रा जेल से और बाहर घूम रहे उसके रिश्तेदार लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
phone - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के भदोही के विधायक विजय मिश्रा और उनके बेटे पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता को जेल से धमकी दी जा रही है। शुक्रवार को लखनऊ में पहुंचकर पीड़िता ने प्रेस वार्ता के दौरान यह बात बताई। उसने कहा कि दबाव बनाने के लिए मुंबई में उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। विधायक के परिजनों धमकी दे रहे हैं कि टिकट लेकर फिर जीत जाएंगे। इसके बाद तुम्हारा अंजाम बुरा होगा। पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक विजय मिश्रा जेल में हैं। लेकिन पुलिस उसके बेटे विष्णु, पत्नी रामलली और भतीजे को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोप है कि विजय मिश्रा जेल से और बाहर घूम रहे उसके रिश्तेदार लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कुछ दिन पहले विजय मिश्रा की बेटी-दामाद घर मे घुस आए और जान से मारने की धमकी दी। 

पीड़िता का आरोप है कि विजय मिश्रा काफी समय से मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। अब दबाव बनाने के लिए पीड़िता व उसके भाई के खिलाफ मुंबई में झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया है कि पीड़िता ने अपने भाई से एक नाबालिग लड़की का दुष्कर्म करवाया है। पीड़िता के मुताबिक विजय मिश्रा जेल से ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


वह लगातार धमकी दे रहा है कि उसकी एक पार्टी से टिकट की बात हो गई है। टिकट मिलने के बाद वह फिर से विधायक हो जाएगा। इस बार वह पीड़िता को और बुरा अंजाम भुगतने को तैयार रहने को कह रहा है। स्थानीय पुलिस पर पीड़िता ने आरोप लगाया कि कार्रवाई न करने से उसकी जान का खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें