फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीनार से गिरकर मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। मजिस्जद की मीनार से गिरकर राजमिस्त्री की मौत हो गयी। मामला गत मंगलवार की शाम का है। बताया जाता है कि नगर के मोहल्ला छज्जापुर में कई दिनों से राजमिस्त्री मोहम्मद अकरम (58) निवासी ग्राम रसूलपुर मुबारकपुर कोतवाली टांडा स्थित मस्जिद की मरम्मत का काम कर रहे थे। मंगलवार को मीनार की सफाई आदि के बाद पैठ खोलते समय एक बांस नीचे गिर गया।
विज्ञापन

मोहम्मद अकरम भी उसके साथ नीचे आ गिरे। इससे उन्हें गंभीर चोटें आ गईं। आननफानन स्थानीय नागरिकों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र तौहीद अहमद ने पुलिस को लिखित सूचना दिया कि वह कोई कानूनी कार्यवाही नही चाहता है, और बिना पोस्टमार्टम के ही उनके शव अंतिम संस्कार करेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें