फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर में बृहस्पतिवार रात तीन बदमाशों ने हीरानगर नगर निवासी पूनम सिंह का मोबाइल लूट लिया। हालांकि, लोगों ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों आरोपी नाबालिग हैं। इन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के मुताबिक रात करीब नौ बजे पूनम सैनिक हाउसिंग सोसायटी में टहल रही थीं। उनकी दस वर्षीय बेटी साइकिल चला रही थी। तभी पूनम किसी से मोबाइल पर बात करने लगीं। इस बीच पीछे से आए तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें