फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : युवक की पिटाई के मामले में अल्पसंख्ययक आयोग ने मांगा पुलिस कमिश्नर से जवाब

Fri, 20 Aug 2021 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में चौक क्रॉसिंग चौराहे पर ई-रिक्शा चालक सुफियान की दरोगा द्वारा पिटाई के मामले को राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने संज्ञान लेकर सख्त नाराजगी जताई है। आयोग ने पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर तीन दिन में कार्रवाई से अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में चौक क्रॉसिंग चौराहे पर ई-रिक्शा चालक सुफियान की दरोगा द्वारा पिटाई के मामले को राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने संज्ञान लेकर सख्त नाराजगी जताई है। आयोग ने पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर तीन दिन में कार्रवाई से अवगत कराने को कहा है।

विज्ञापन

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सचिव इच्छाराम की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया कि समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि गत 17 अगस्त को चौक क्रॉसिंग चौराहे पर हसनगंज खदरा निवासी ई रिक्शा चालक सुफियान से दरोगा संजय गुप्ता ने मारपीट की। पीड़ित के पिता का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने बंधक बनाकर मारपीट की और हाथ भी जला दिया है। सुफियान को गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित की मां जब पुलिस चौकी में घटना की शिकायत लेकर गई तो उसे पुलिसकर्मियों ने भगा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ने इस घटना का संज्ञान लेकर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से पीड़ित का मेडिकल कराकर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर तीन दिन में आयोग को अवगत कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें