फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की को गन्ने के खेत में खींचकर किया दुराचार

Tue, 04 Aug 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

घर पहुंचकर लड़की ने मां को सुनाई आपबीती
गोंडा के थाना मोतीगंज में घर से खेत को जाने के लिए निकली किशोरी को गन्ने के खेत में तीन युवकों ने दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवकों ने उसे और उसके परिवारवालों को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। किशोरी की मां रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। किशोरी की मां ने मंगलवार को डीआईजी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की है।
विज्ञापन


डीआईजी ने प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। थाना मोतीगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी 26 जुलाई की शाम सात बजे खेत को गई थी। तभी गन्ने के खेत में पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने भी की लापरवाही

किशोरी के शोर मचाने पर तीनों युवकों ने उसे और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

किशोरी की मां ने बताया कि जब वह बेटी को साथ लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने थाना मोतीगंज पहुंची तो थाने में मौजूद एक दारोगा ने एक अन्य व्यक्ति से तहरीर लिखवाकर उससे (किशोरी की मां) तहरीर पर अंगूठा लगवा लिया।

मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। किशोरी की मां ने मंगलवार को डीआईजी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। डीआईजी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज को मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज दिवाकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें