कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ आने से पहले सियासत तेज हो गई है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाना कांग्रस का अंदरूनी मामला है।
इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का कहना हैं कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। जबकि कांग्रेस और सोनिया गांधी का कहना है कि बेटी लाओ, बेटे को बचाओ। भारतीय जनता पार्टी इससे जरा भी परेशान नहीं है। उनका उत्तर प्रदेश में स्वागत है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि 11 फरवरी को राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य चार्टर प्लेन से दिल्ली से लखनऊ आएंगे। इस दौरान वे रोड शो भी करेंगे।