फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली हुए पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगलों पर कई मंत्रियों ने गड़ायी नजरें

Mon, 04 Jun 2018 07:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बंगले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सरकार पूर्व मुख्यमंत्रियों के खाली बंगलों का क्या उपयोग करेगी, यह तो अभी तय नहीं हो पाया है, लेकिन इन पर मंत्री समेत कई प्रभावशाली लोगों की नजरें गड़ी हुई हैं। गौरतलब है कि एनडी तिवारी को छोड़कर राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह, मुलायम सिंह, मायावती और अखिलेश यादव ने अपने-अपने बंगले खाली कर दिए हैं।

विज्ञापन


इनमें से मायावती और अखिलेश यादव के आवासों की भव्यता कई माननीयों को भी लुभा रही है। मायावती ने सरकारी खजाने से अपने बंगले पर 86 करोड़ तो अखिलेश ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा स्वीकृत किए हैं।

मुलायम सिंह का बंगला भी काफी सुंदर है। कई मंत्री चाहते हैं कि इन बंगलों का उपयोग रिहायश के तौर पर हो और वरिष्ठ मंत्रियों को दिए जाएं। उप मुख्यमंत्रियों को भी इनका आवंटन किया जा सकता है।
विज्ञापन


उनके बंगले वरिष्ठ मंत्रियों को दिए जा सकते हैं। हालांकि राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बंगलों के उपयोग के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इस संबंध में उच्च स्तरीय अधिकारी ही फैसला करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें