फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने राहुल के विरोध में उठाई तख्ती

Wed, 06 Nov 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी के दिशा की बैठक से जाते ही प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह उन पर आक्रामक हो गए। उन्होंने राहुल के विरोध में तख्ती उठा ली। उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि पूर्व में सोनिया गांधी सांसद थीं और अब राहुल गांधी हैं।
विज्ञापन


रायबरेली की जनता को सांसद मिलना मुश्किल है। छह महीने हो गए, लेकिन राहुल ने एक भी रात रायबरेली में नहीं गुजारी। राहुल बताएं कि वे इटली के हैं या दिल्ली के या फिर वायनाड के। वे रायबरेली के हो नहीं सकते। मंत्री दिनेश सिंह ने आरोप लगाया कि डीएम ने सात बाद पत्र लिखा, लेकिन सांसद राहुल गांधी ने अब तक जिले में सांसद ग्राम नहीं चुना है। उनका रायबरेली से कोई रिश्ता नहीं है। वे अपने फायदे के लिए आते हैं।

उन्होंने सांसद से अनुरोध किया कि रायबरेली के विकास के लिए वे एक रात तो जिले में गुजारें। चुनाव के समय राहुल गांधी ने पोस्टर चस्पा कराया था, जिसमें लिखा था कि रायबरेली के राहुल गांधी। इसी पोस्टर का जवाब हम दे रहे हैं।
विज्ञापन


सबसे अधिक बजट देने पर प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिशा की बैठक में बताया कि दो वर्षों में जनपद रायबरेली में 182 ओवरहेड टैंकों का निर्माण हुआ है। इससे घरों में शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि रायबरेली में आज फोर लेन सड़कों का जाल है। एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं।

केंद्र सरकार ने विगत दो वर्षों में रायबरेली की सड़कों के निर्माण के लिए 6280 करोड़ रुपये दिए हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से रायबरेली को हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंडी परिषद से 101 सड़कों, हाॅट पैठ, ऊंचाहार और सतांव मंडी सहित 88 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने रायबरेली को सबसे अधिक बजट आवंटित करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें