रायबरेली। सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित नवनिर्मित स्मारक का फीता काटकर उद्घाटन किया। पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने राहुल को बताया कि स्मारक में रामदरबार बनाया गया है जो मर्यादा का प्रतीक है।
भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा है, जो प्रेम का प्रतीक है। बुद्ध जी की प्रतिमा ज्ञान व करुणा के प्रतीक है। स्मारक 24 लाख की लागत से बनाया गया है। राहुल ने पालिकाध्यक्ष के इस कार्य की सराहना की।
पालिकाध्यक्ष ने राहुल को बताया कि शहर के अन्य चौराहों का भी जल्द सुंदरीकरण कराया जाएगा। स्मारक का उद्घाटन करने से पहले राहुल ने डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। (संवाद)