फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान-2 पर बोलते हुए मंत्री मोहसिन रजा हुए भावुक, कहा-हम जरूर कामयाब होंगे

Sat, 07 Sep 2019 02:19 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मंत्री मोहसिन रजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भाजपा मंत्री मोहसिन रजा चंद्रयान-2 पर बोलते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने बताया कि सब कुछ सही चल रहा था। एक बड़ा अच्छा पल था। लेकिन थोड़ी देर के लिए जब लैंडर से हमारा संपर्क टूटा। तो ऐसा लगा कि हमारे दिल की धड़कने बहुत तेज हो गईं।
विज्ञापन





हम बहुत उत्साहित थे लेकिन बहुत सारी चीजें वैसी नहीं हो पाईं। दिन रात एक करके हमारे वैज्ञानिकों ने यह काम किया था। हम उम्मीद नहीं हारे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हम कामयाब होंगे। 

अपने आप को संभालते हुए मोहसिन ने बताया कि बहराल प्रधानमंत्री ने इसरो के चेयरमैन को हिम्मत दी है। हम उम्मीद करते हैं कि हम जरूर कामयाब होंगे। यह सब देखकर हम काफी भावुक भी हुए और अपने आंसू को नहीं रोक पाए। क्योंकि हम बहुत बड़ा इतिहास लिखने जा रहे थे। इस काम को करने में फिर थोड़ा समय लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें