विधानपरिष्ाद में जगवीर किशोर जैन ने आरोप लगाया कि मंत्री शिक्षा विभाग में ईमानदारी का दावा कर रहे हैं, जबकि 15-20 लाख रुपये लेकर जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) की तैनाती की जा रही है।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने कहा कि सुबूत सहित बता दें तो पांच मिनट में निलंबित कर दूंगा। बात बढ़ी तो मंत्री रक्षात्मक हो गए, कहा- लंका में सभी 52 गज के हैं। सुधार में थोड़ा वक्त लगेगा।
विधान परिष्ाद में शिक्षक दल के सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अंशकालिक शिक्षकों को पूर्णकालिक बनाने, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण सहित अन्य कई मांगों को लेकर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यस्थगन सूचना दी।
सूचना की ग्राह्यता पर ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधारने, शिक्षकों की कमी दूर करने के बजाय तुगलकी आदेश कर रही है।
सर्दी में सुबह 8.50 स्कूल खोलने और 1 अप्रैल से शिक्षा सत्र शुरू करने से शिक्षा का स्तर नहीं सुधर जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने जवाब दिया कि शिक्षकों की भर्ती शुरू कर दी गई है।