फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड सेफ्टी के लिए बंगलुरू को फॉलो करेगा यूपी

Wed, 19 Nov 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी चलाते वक्त आपकी लापरवाही से अगर किसी की जान गई तो ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निरस्त हो जाएगा। पुलिस रिपोर्ट के बाद परिवहन विभाग यह कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त के रविंद्र नायक ने बताया कि बंगलुरु की व्यवस्था का अध्ययन करने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में एक दल 17 नवंबर को वहां भेजा गया है।

उनकी रिपोर्ट को सरकार की हरी झंडी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। परिवहन आयुक्त के मुताबिक बंगलुरू में पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से यातायात नियमों को तोड़ने वाले ड्राइवरों को सबक सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


बंगलुरू में नियम तोड़ने वालों का ऑनलाइन चालान किया जाता है। पुलिस की इस कार्रवाई पर परिवहन विभाग ड्राइवर को नोटिस जारी करता है।
 
रविंद्र नायक के मुताबिक बंगलुरु में एक्सीडेंट हो जान जाने पर पुलिस की जांच में ड्राइवर की लापरवाही की पुष्टि होने पर परिवहन विभाग डीएल जब्त कर निरस्त कर दिया जाता है।

ऐसे ड्राइवर की सूचना सभी संभागीय परिवहन दफ्तर एवं पुलिस थानों को भेज दी जाती है। इससे न तो डीएल गुम होने की सूचना देकर गुमराह किया जा सकता है न ही नया लाइसेंस बनवाया जा सकता है। जो ड्राइवर दूसरा डीएल बनवा लेते तो उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज होता है।
विज्ञापन

शहर में रात का सर्वाधिक एक्सीडेंट

परिवहन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक हादसे रात 8 से 9 बजे के बीच और ग्रामीण इलाकों में शाम 4 से 5 बजे के बीच होते हैं।

चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 4015 एक्सीडेंट हुए जिसमें 291 घटनाएं सिर्फ रात 8 से 9 बजे के बीच हुईं। इन 291 हादसों में 145 लोगों की मौत हुई।

ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा हादसे शाम 4 से 5 बजे के बीच होते हैं। चालू वर्ष में इस समयावधि में हुए 195 एक्सीडेंट में 103 लोग मारे गये।
 
स्कूल-कालेज के पास 203 की मौत
ड्राइवरों की ओवर स्पीड एवं लापरवाही के चलते स्कूल और कॉलेज के पास चालू वर्ष में अब  तक 410  एक्सीडेंट हो चुके हैं।

इनमें 203 की मौके पर मौत और 435 लोग जख्मी हुए। यातायात पुलिस के मुताबिक स्कूल एवं कॉलेज के पास के एक्सीडेंट में अधिकतर छात्र एवं छात्राओं की मौत हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें