फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों से पूछकर मंत्री ने किये तबादले, तत्काल मिली तैनाती

Sun, 20 May 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तबादले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के बाद सिंचाई विभाग ने भी खुली बैठक में तीन विकल्प लेकर इंजीनियरों के तबादले करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने आठ मुख्य अभियंता स्तर-1 से उनकी पसंदीदा जगहें पूछीं और उन्हीं में से एक पर तैनाती दे दी, जबकि दो मुख्य अभियंताओं को उनकी इच्छानुसार ही यथा स्थान रखा।

सिंचाई मंत्री पूर्वाह्न 11 बजे कैंट स्थित गेस्ट हाउस में तबादला नीति के दायरे में आ रहे सभी मुख्य अभियंताओं के अलावा प्रमुख अभियंताओं को बुलाया। उन्होंने मुख्य अभियंता स्तर-1 से उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी पिछली परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी देखी।
विज्ञापन


फिर पूछा कि वे किन जगहों पर तैनाती चाहते हैं। उन्होंने अभियंताओं को हिदायत भी दी कि अगर वे मनचाहे स्थान पर तैनाती के बाद बेहतर रिजल्ट नहीं दे पाए तो वे बाध्य सेवानिवृत्ति के लिए भी तैयार रहें।

तबादलों की इस पारदर्शी प्रक्रिया की विभागीय अधिकारियों सराहना करते हुए कहा कि ऐसा विभाग में पहली बार हुआ। 

विज्ञापन

इनके हुए तबादले

सिंचाई मंत्री की इस बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार देरशाम शासन ने तबादला आदेश भी जारी कर दिए। इसमें संग्राम सिंह तकनीकी सलाहकार पैक्ट्स लखनऊ को मुख्य अभियंता (दक्षिण) झांसी। कोमन कुमार जैन मुख्य अभियंता मेरठ को मुख्य अभियंता (पश्चिम) मेरठ। अजय कुमार त्रिवेदी मुख्य अभियंता कार्मिक मुख्यालय को मुख्य अभियन्ता (विन्ध्याचल) इलाहाबाद।  विनय कुमार राठी मुख्य अभियंता पूर्वी गंगा मुरादाबाद को मुख्य अभियंता रुहेलखंड बरेली। पुण्य प्रताप पांडेय मुख्य अभियंता टीएसी लोनिवि लखनऊ को मुख्य अभियंता (पूर्व) गोरखपुर। सुरेश चंद्र शर्मा मुख्य अभियंता पैक्ट लखनऊ को तकनीकी सलाहकार पैक्ट लखनऊ। विनोद कुमार त्रिपाठी मुख्य अभियंता रामगंगा कानपुर को मुख्य अभियंता (परिकल्प) लखनऊ। महेंद्र विक्रम सिंह मुख्य अभियंता सरयू प्रथम फैजाबाद को मुख्य अभियंता स्वारा एवं स्वारा डैक का कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा जेपी द्विवेदी मुख्य अभियंता (मध्य) लखनऊ और अजय कुमार बंसल मुख्य अभियंता कार्मिक मुख्यालय को यथावत रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें