फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी से दिया संदेश: 6 सालों में 54 बार अयोध्या गए हैं सीएम योगी, पहली बार गए देवी स्थान, जैन मंदिर भी गए

Mon, 23 Oct 2023 06:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

सीएम योगी ने अयोध्या के अपने दो दिवसीय दौर में एक राजनीतिक संदेश भी दिया। इसे महिला सशक्कतीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
अयोध्या के जैन मंदिर गए सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रामनगरी से पूरे देश को महिला सशक्तीकरण का स्पष्ट संदेश दिया। योगी का मुख्यमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है। वे छह वर्ष में 54 बार अयोध्या आए हैं, लेकिन यह पहला अवसर है, जब रामनगरी के किसी शक्तिपीठ में आस्था अर्पित करने गए। इस बार उन्होंने जैन धर्म की सर्वोच्च साध्वी माता ज्ञानमती से भी आशीर्वाद लिया। नवरात्र में ही मिशन महिला सारथी अभियान के क्रम में महिलाओं को बड़ा तोहफा भी दिया।

विज्ञापन


सीएम योगी जब भी अयोध्या आते हैं तो कोई ने कोई संदेश जरूर छोड़ जाते हैं। उनकी अयोध्या यात्रा में कभी राजनीतिक, धार्मिक तो कभी सांस्कृतिक संदेश छुपा रहता है। यह पहली बार है जब उन्होंने नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। इसके लिए सीएम ने अपने दौरे के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए जैन मंदिर को जोड़ा। 

सीएम रविवार की सुबह अचानक जैन मंदिर पहुंचे और साध्वी माता ज्ञानमती का अभिनंदन किया। उन्होंने अयोध्या के विकास को लेकर उनसे चर्चा भी की। जैन मंदिर के पीठाधीश स्वामी रवींद्र कीर्ति से अयोध्या में जैन धर्म के मंदिरों के सुंदरीकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसी तरह सीएम ने रामनगरी में शक्ति उपासना की प्रधानतम पीठ छोटी देवकाली जाकर पूजा-अर्चना की। देश-प्रदेश की सुख-सम़ृद्धि व कल्याण की कामना की। इससे पहले सीएम जब भी आते रहे तो केवल राममंदिर व हनुमानगढ़ी में दर्शन करते रहे। यह पहली बार रहा जब नवरात्र में वे अयोध्या आए और शक्ति की उपासना की। इसी कड़ी में ही उन्होंने रामकथा पार्क में नवरात्र की अष्टमी तिथि को मिशन शक्ति के साथ जोड़कर मिशन महिला सारथी को लांच किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें