फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से हरदोई का सफर सिर्फ 25 रुपये में

Tue, 11 Feb 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल बजट में घोषित कुल 14 ट्रेनों में से अब तक 11 का संचालन शुरू हो चुका है। वहीं, 12वीं ट्रेन यानी मेमू के संचालन से अब जनता महज 25 रुपये में लखनऊ और हरदोई के बीच सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


जबकि इसी सफर का बस का किराया 94 रुपये है। ये बातें रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने कहीं। रेल राज्यमंत्री ने सोमवार सुबह 11:30 पर लखनऊ-हरदोई मेमू को हरी झंडी दिखाई।

उन्होंने कहा कि बजट में लखनऊ मंडल को 14 ट्रेनें देने की घोषणा हुई थी। जिसमें अब तक 12 का संचालन शुरू किया जा चुका है। लखनऊ-हरदोई मेमू में 8 कोच हैं, जिसमें शौचालय की भी सुविधा है।
विज्ञापन


यह मेमू हफ्ते में छह दिन चलेगी, जिसका नियमित संचालन मंगलवार से शुरू होगा। लखनऊ से (ट्रेन नंबर 64221) शुक्रवार और हरदोई से (ट्रेन नंबर 64222) शनिवार को मेमू नहीं चलेगी।

यह मेमू लखनऊ से हरदोई की 102 किमी की दूरी 2 घंटे 35 मिनट में तय करेगी, जिसका 25 रुपये किराया चुकाना होगा। इस मेमू के संचालन से नौकरी-पेशा एवं छात्र-छात्राओं को बहुत सुविधा हासिल होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें