फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और विश्व रिकॉर्ड, 1200 लोग एक साथ करेंगे भरतनाट्यम

Tue, 11 Feb 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर-ए-तहजीब एक और विश्व रिकॉर्ड का साक्षी बनने जा रहा है। यह विश्व रिकॉर्ड होगा भरतनाट्यम का, जिसमें 1200 लोग एक साथ भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


सारेगामा संस्था की ओर से 12 फरवरी बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज में होने वाले आयोजन में देशभर के दिग्गज कलाकार भाग लेंगे। मुख्य अतिथि भरतनाट्यम गुरु पद्मविभूषण डॉ. सरोज वैद्यनाथन होंगी।
सारेगामा के अध्यक्ष विवेक वर्मा ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित वार्ता में बताया कि ‘नृत्यम्’ कार्यक्रम के तहत भरतनाट्यम में नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना है, जिसके तहत 1200 से अधिक कलाकार एक साथ भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


ये कलाकार छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों से जुटेंगे। ब्राइट-वे कॉलेज की स्मृति ने बताया कि कार्यक्रम में कॉलेज के सर्वाधिक 650 बच्चे शामिल होंगे। इसके अलावा गैर सरकारी संस्थाओं और स्कूलों के बच्चे भी रहेंगे।

मुख्य अतिथि के तौर पर नई दिल्ली की भरतनाट्यम गुरु पद्मविभूषण डॉ. सरोज वैद्यनाथन होंगी, जिन्हें ‘भरत कला रत्न’ से अलंकृत किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि डॉ. शकुंतला मिश्र विकलांग उद्धार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. निशीथ राय, संस्कृति मंत्री अरुणा कुमारी कोरी व महापौर डॉ. दिनेश शर्मा उपस्थित रहेंगे।

‘नृत्यम्’ की मुख्य प्रशिक्षिका संगीता चौबे ने बताया कि अभी तक एक साथ हजार कलाकारों द्वारा भरतनाट्यम का रिकॉर्ड चैन्नई की डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें