फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में वृहद स्तर पर टीकाकरण के लिए केंद्र तैयार, कोरोना पर आज से मेगा ‘वार’

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए मंगलवार से मेगा वैक्सीनेशन कैंप की शुरुआत हो रही है। इकाना, केडी सिंह बाबू स्टेडियम व छोटा इमामबाड़ा में लगे कैंप में सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू होगा। कैंप तक महिलाओं, बुजुर्गों व दिव्यांगों को पहुंचाने के लिए अलग-अलग रूट पर निशुल्क सिटी बसें चलाई जाएंगी। मेगा कैंप के लिए प्रशासन ने सोमवार को तैयारियां पूरी कर नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के अनुसार प्रत्येक बूथ पर रोजाना 300 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इस तरह इकाना स्टेडियम में कुल 20 बूथों पर रोजाना 6000, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 10 बूथों पर 3000 व छोटा इमामबाड़ा में 8 बूथों पर रोजाना 2400 लोगों का टीकाकरण होगा। कैंप में 18 से 44 आयु वर्ग वालों के लिए पांच जून तक का स्लॉट बुक हो चुका है। वहीं 45 वर्ष आयु वर्ग से अधिक वालों को ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के आधार पर भी टीका लग सकेगा। निशुल्क बस की सुविधा शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में तहसील स्तर से रहेगी। जिलाधिकारी के अनुसार जब तक टीकाकरण के लिए लोग बचे रहेंगे तब तक ये कैंप चलेंगे।
शहर में यहां से चलेंगी बसें
इकाना स्टेडियम
पिकअप प्वांइट-पराग डेयरी, तेलीबाग, मटियारी, पत्रकारपुरम्, मुंशीपुलिया, अलकनंदा बस स्टाप, एमिटी चौराहा, लेखराज चौराहा, मोहनलालगंज तहसील, सरोजनीनगर, सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम
पिकअप प्वांइट- मड़ियांव चौराहा, टेढ़ीपुलिया, पुरनिया चौराहा, खुर्रमनगर चौराहा, जनकीपुरम चौराहा, आलमबाग चौराहा, बक्शी का तालाब तहसील।
छोटा इमामबाड़ा
पिकअप प्वांइट- बिल्लोचपुरा चौराहा, चौक चौराहा, टिकैतराय तालाब चौराहा, भिठौली चौराहा, काकोरी, मलिहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें