फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या में 18 जुलाई को होगी बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Fri, 03 Jul 2020 08:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या में 18 जुलाई को राममंदिर ट्रस्ट की बैठक बुलाई गयी है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मोबाइल मैसेज के जरिए सभी ट्रस्टियों को बैठक में शामिल होने का आमंत्रण दे दिया है। माना जा रहा है कि बैठक में राममंदिर के भूमि पूजन से लेकर, मंदिर के लिए मिल रहे दान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राममंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए अभी कोई तिथि तय नहीं हुई है। हमने 18 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक बुलाई है। कहा कि मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर साधु-संतों में कोई सवाल नही है। मैं 15 दिन में 200 साधु-संतों से मिल चुका हूं।

गुजरात से आए शिल्पी आशीष सोमपुरा और एलएंडटी इंजीनियरों के साथ श्रीरामजन्मभूमि परिसर के गर्भगृह पर मंदिर निर्माण को लेकर मास्टर प्लान की मैपिंग की जा रही है। बार-बार निशान बारिश से धुल जाने के कारण खूंटे गाड़ कर चौहद्दी बनाई गई है, ताकि नींव की खुदाई की जा सके। तराशे गए पत्थरों पर लगी काई की सफाई के लिए केएलए कंपनी तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन


कंपनी के इंजीनियरों ने उनके साथ कार्यशाला में तैयारी का निरीक्षण भी किया है। पत्थर कब राममंदिर परिसर में भेजे जाएंगे। अभी तय नहीं हुआ है। भूमि पूजन को लेकर भी कोई तारीख फाइनल नहीं हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें