फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटिंग तो हुई लेकिन नतीजा नहीं निकला

Tue, 10 Sep 2013 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक में सोमवार को कोई भी फैसला नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन


12 बाबुओं के प्रमोशन का प्रकरण लंबे समय से अटका हुआ है। इसी मुद्दे पर बैठक का आयोजन किया गया था। मगर चरित्र प्रमाण पत्र को लेकर फंसे मुद्दे के चलते प्रमोशन पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन


एलडीए कर्मचारी यूनियन ने इस संबंध में विरोध जताया है। एलडीए कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह का आरोप है कि, बेवजह कर्मचारियों का प्रमोशन बाधित किया जा रहा है। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो सालों तक कर्मचारी प्रमोशन को तरसते रहेंगे।
विज्ञापन


प्राधिकरण के 12 अपर डिवीजनल क्लर्क को अनुभाग अधिकारी के पद पर तरक्की दी जानी है। इस संबंध में अपर सचिव सीमा सिंह ने सोमवार को बैठक ली।

सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों के चरित्र प्रमाण को लेकर मामला फंस गया है। इसी वजह से यह काम आगे नहीं बढ़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें