15 : गौरीगंज : निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी।
- फोटो : AMETHI
गौरीगंज। जिले के जगदीशपुर थाने के कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी को सिल्वर मेडल के लिए चुना गया है। पुलिस विभाग की ओर से उन्हें यह मेडल कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अच्छा कार्य करने के लिए मिलेगा।
यह मेडल उन्हें 15 अगस्त को डीजीपी की ओर से प्रदान किया जाएगा। जिले में अरुण की छवि मित्र पुलिस की है। इनके अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल राम राज शर्मा को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक मिलेगा।
अलग-अलग क्षेत्र में सम्मान के लिए अरुण व राम राज का चयन होने पर साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें बधाई दी है।