फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के आईटी कॉलेज में जल्द शुरू होगा एमबीए कोर्स

Thu, 23 Mar 2017 09:39 PM IST
amarujala.com, presented by काजल शर्मा
विज्ञापन
आईटी कॉलेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय से सहयुक्त प्रतिष्ठित मिशनरी शैक्षिक संस्थान आईटी गर्ल्स कॉलेज अब एमबीए की पढ़ाई भी शुरू करेगा। सब कुछ ठीक रहा तो अगले शैक्षिक सत्र में ही पढ़ाई की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


कॉलेज में पिछले शैक्षिक सत्र से शुरू हुई प्रक्रिया अब वास्तविकता के धरातल पर उतरने जा रही है। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) की टीम ने कॉलेज में पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए उपलब्ध जरूरी संसाधनों का निरीक्षण कर लिया है।

कॉलेज को अब मान्यता के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि की टीम का इंतजार है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विनीता प्रकाश ने बताया कि एमबीए पाठ्यक्रम शुरू करने के नए भवन का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन


कॉलेज में पीजी में साइंस की पढ़ाई होती है, लेकिन अभी तक प्रोफेशनल कोर्स का नाम पाठ्यक्रमों की सूची में नहीं था। अब इसमें एमबीए का नाम जुड़ जाएगा। एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिला केवल छात्राओं को ही दिया जाएगा। इसके लिए 60 सीट निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

एकेटीयू की टीम के निरीक्षण का इंतजार

स्टूडेंट - फोटो : demo pic
भवन और अन्य संसाधन जुटाने के बाद एआईसीटीई के निरीक्षण के लिए आवेदन किया गया था। टीम का निरीक्षण हो चुका है। अब एकेटीयू की टीम के निरीक्षण का इंतजार है।

कोशिश की जा रही है कि एसईई की वर्तमान काउंसलिंग में उसका नाम जुड़ जाए। इससे छात्राओं को एमबीए में दाखिला लेने में सुविधा होगी। इस तरह से कॉलेज में कक्षा 11 में दाखिला लेने के बाद यह मौका होगा कि वे सीधे एमबीए की पढ़ाई करके बाहर निकलें।

अभी तक राजधानी में एमबीए के लिए विशेष रूप से छात्राओं के लिए इस तरह का कोई कॉलेज नहीं है। कॉलेज प्रशासन का अगले चरण में बीफॉमा और एमफॉर्मा पाठ्यक्रम शुरू करने का भी विचार है। फिलहाल पहला फोकस एमबीए शुरू करने पर है।

‘एमबीए के लिए एआईसीटीई का निरीक्षण होने के बाद हमें उम्मीद बंधी है कि अगले सत्र से ही हम दाखिले कर सकें। एकेटीयू को निरीक्षण के लिए पत्र लिख दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो हम अगले सत्र से एमबीए के दाखिले करने की स्थिति में होंगे।’  -डॉ. विनीता प्रकाश प्रिंसिपल, आईटी गर्ल्स डिग्री कॉलेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें