फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमी आतंकियों के जेल से भागने व इनकाउंटर करने की न्यायिक जांच हो: मायावती

Tue, 01 Nov 2016 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भोपाल में जेल से भागे सिमी आतंकवादियों व उनके एनकाउंटर के मामले पर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ती जा रही है। इस मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ‌बयान जारी किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस के हवाले से ही खबर आ रही है कि जेल से भागे आठ सिमी कैदी निहत्थे थे और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता था, लेकिन नहीं किया गया। इसलिए यह मामला संदिग्‍ध लगता है। अत: इस मामले की न्यायिक जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में पुलिस का राजनीतिक व सांप्रदायिक एजेंडे की पूर्ति के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले भी व्यापम मामले की निष्पक्ष जांच न कराकर इससे जुड़े लोगों को बचाने का काम किया गया, जबकि इस मामले में कई लोगों की जान गई थी। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस मामले को सीबीआई के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


मायावती ने भाजपा शासित राज्यों में आरएसएस के सांप्रदायिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिमी कैदियों के भागने में पुलिस विभाग की मिलीभगत के आरोप पुलिस अधिकारी खुद लगा रहे हैं। ऐसे में मामले की न्यायिक जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें