बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी निकाय चुनाव के लिए 11 मई को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में जनता से ज्यादा जोश व लगन के साथ वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वोट करना जनविरोधी सरकारों को सबक सिखाने का सही तरीका है। उन्होंने कहा कि महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से मुक्ति पाने के लिए मतदान में भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने जनता से बसपा को वोट करने की अपील की है।