फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से बागी हुए इन सात विधायकों को मायावती ने पार्टी से किया निलंबित, सपा पर किए वार

Thu, 29 Oct 2020 11:11 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बगावत करने वाले सात विधायकों को बसपा से निलंबित कर दिया है। वहीं, उन्होंने अखिलेश यादव पर भी वार किए।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि एनडीए को रोकने लिए लोकसभा चुनाव में सपा से गठबंधन करना हमारी भूल थी। सपा का असली चेहरा हमारे सामने आ गया है।

मायावती ने इन विधायकों को पार्टी से निलंबित किया है:

असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती)
असलम अली (ढोलाना-हापुड़)
मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद)
हाकिम लाल बिंद (हांडिया- प्रयागराज)
हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर)
सुषमा पटेल ( मुंगरा बादशाहपुर)
वंदना सिंह -( सगड़ी-आजमगढ़)

विज्ञापन

पारिवारिक अंतरकलह के कारण नहीं मिला लोकसभा चुनाव में गठबंधन का लाभ

मायावती ने कहा, हमारी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए सपा से हाथ मिलाया था लेकिन उनके पारिवारिक अंतरकलह के कारण बसपा के साथ गठबंधन कर भी वो ज्यादा लाभ नहीं उठा पाए।

मायावती ने स्पष्ट कहा है कि राज्यसभा चुनावों में हम सपा प्रत्याशियों को बुरी तरह हराएंगे। इसके लिए हम अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। इसके लिए अगर हमें भाजपा या किसी अन्य पार्टी के प्रत्याशी को अपना वोट देना पड़े तो हम वो भी करेंगे।

मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद सपा ने हमसे संपर्क बंद कर दिया और इसीलिए हमने अपना रास्ता बदल लिया है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात का भी खुलासा करना चाहती हूं कि जब हमने यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया तो हमने इसके लिए बहुत मेहनत की लेकिन जब से यह गठबंधन हुआ था तब से सपा प्रमुख की मंशा दिखने लगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें