फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मायावती का आरोप- हाथरस कांड की एसआईटी रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित, भोले बाबा पर चुप्पी चिंता का कारण

Wed, 10 Jul 2024 10:47 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाथरस कांड पर सरकार को पेश की गई एसआईटी रिपोर्ट पर बयान दिया है। उन्होंने रिपोर्ट को राजनीति से प्रेरित करार दिया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाथरस कांड पर पेश की गई एसआईटी रिपोर्ट को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में मुख्य आयोजक भोले बाबा पर खामोशी चिंता का कारण है। पूरे घटनाक्रम में उसे क्लीनचिट देने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि यूपी के जिला हाथरस में सत्संग भगदड़ कांड में हुई 121 निर्दोष महिलाओं व बच्चों की दर्दनाक मौत सरकारी लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण है किन्तु एसआईटी द्वारा सरकार को पेश रिपोर्ट घटना की गंभीरता के हिसाब से नहीं होकर राजनीति से प्रेरित ज्यादा लगती है। यह अति-दुःखद है।

ये भी पढ़ें - धीमी हुई मानसून की चाल... आज से फिर पकड़ेगा रफ्तार, इन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मौलाना जवाद ने दी चेतावनी: अब्बास बाग के मसले पर पांच मुहर्रम तक हो कार्रवाई, वरना डीएम आवास के पीछे होगा मातम
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस अति-जानलेवा घटना के मुख्य आयोजक भोले बाबा की भूमिका के सम्बंध में एसआईटी की खामोशी भी लोगों में चिन्ताओं का कारण है। साथ ही, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के बजाय उसे क्लीनचिट देने का प्रयास खासा चर्चा का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूर ध्यान दे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो।

मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। इसके आधार पर एसडीएम, सीओ, एसओ व तहसीलदार समेत छह अफसरों को निलंबित कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें