फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान, ट्वीट कर ये कहा

Sat, 25 Mar 2023 02:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर बयान दिया है। उन्होंने आपातकाल को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किए जाने पर बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर 1975 में कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह जरूर सोचना चाहिए कि सन 1975 में जो कुछ हुआ क्या वह सही था। अब उनके नेता राहुल गांधी के साथ जो कुछ हो रहा है वो भी कितना उचित है? 

विज्ञापन


मायवती ने कहा कि पहले कांग्रेस व अब भाजपा सरकार के हर स्तर पर घोर स्वार्थ की राजनीति करने के कारण ही गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि की गंभीर समस्याओं को दूर करने की व्यापक जनहित व देश हित के जरूरी काम पर पूरा ध्यान नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है।



ये भी पढ़ें - योगी@2.0 : उपलब्धियां, उम्मीदें और चुनौतियां ; एक साल, रिकॉर्ड अनेक, चुनौतियां भी कम नहीं, कुछ पार, कई बरकरार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार के छह साल: मुख्यमंत्री बोले- यूपी की पहचान अब उपद्रवी नहीं उत्सव हैं
विज्ञापन


इसी बारे में कांग्रेस पार्टी को यह जरूर सोचना चाहिए कि सन 1975 में जो कुछ हुआ, वह क्या सही था। अब उनके नेता राहुल गांधी के साथ जो कुछ हो रहा है वो भी कितना उचित है? 

मायावती ने कहा कि एक-दूसरे के प्रति राजनीतिक द्वेष, नफरत आदि से देश का न तो पहले भला हुआ है और न ही आगे होने वाला है लिहाजा यह स्पष्ट है कि देश की आजादी के बाद बीते 75 वर्षों में ही यहां रहीं विभिन्न सरकारें अगर संविधान की पवित्र मंशा तथा लोकतांत्रिक मर्यादाओं व परंपराओं के अनुसार ईमानदारी व निष्ठा के साथ काम करतीं तो भारत वास्तव में अग्रणी व आदर्श मानवतावादी विकसित देश बन गया होता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें