बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि ऐसा लगता है कि अब राजस्थान सरकार का संकट टल गया है। अब सरकार को कोरोना को नियंत्रित करने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस नेता सचिव पायलट के बीच खींचतान अब समाप्त होती हुई दिख रही है पर पता नहीं यह फिर कब शुरू हो जाए। इसके कारण जनता के लिए किए जा रहे काम पर प्रभाव पड़ा।