बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है पीएम नरेंद्र मोदी को तीन कृषि कानूनों की वापसी के साथ-साथ किसानों की कुछ अन्य जायज मांगों का भी समाधान करना चाहिए ताकि वे अपने घरों को लौट सकें। उन्होंने सोमवार को ट्विटर के जरिए कहा कि किसानों की अन्य जायज सामयिक मांगों का समाधान भी जरूरी है ताकि किसान संतुष्ट होकर लौट जाएं और फिर से अपने कार्यों में पूरी तरह से जुट सकें।
साथ ही कृषि कानून वापसी की केंद्र सरकार की खास घोषणा के प्रति किसानों में विश्वास पैदा करने के लिए यह जरूरी है कि भाजपा के नेताओं की बयानबाजी पर लगाम लगे जो पीएम की घोषणा के बावजूद अपने भड़काऊ बयानों से लोगों में संदेह पैदा करके माहौल को खराब कर रहे हैं।