फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में टीकाकरण 15 करोड़ पार: मुख्यमंत्री योगी ने गति बढ़ाने के दिए निर्देश, सबसे ज्यादा टीके लगाने का रिकॉर्ड बना

Mon, 22 Nov 2021 10:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 14 लाख 90 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। इस तरह प्रदेश में कुल टीकाकरण 15 करोड़ एक लाख से अधिक हो गया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में टीकाकरण 15 करोड़ पार हो गया है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए टीकाकरण की गति बढ़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच के रूप में टीकाकरण का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने में हेल्थ वर्कर्स, कोरोना वॉरियर्स सहित टीकाकरण अभियान में योगदान करने वाले सभी लोगों के प्रयास अभिनन्दनीय हैं। उन्होंने कहा कि लक्षित आयु वर्ग के जिन लोगों ने अभी तक टीके की खुराक नहीं ली है उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाए। 

सोमवार को 14 लाख 90 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। इस तरह प्रदेश में कुल टीकाकरण 15 करोड़ एक लाख से अधिक हो गया है। इसमें 10 करोड़ 63 लाख लोगोंको पहली एवं चार करोड़ 38 लाख लोगों को दूसरी डोज दी गई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य की अपेक्षा 70 फीसदी से अधिक लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। प्रयास है कि नवंबर के अंत तक ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें