फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं- चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों के होश उड़े, आने वाला समय बसपा का

Sun, 27 Feb 2022 11:48 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि आने वाला समय बसपा का है। पिछले चार चरणों में हुए मतदान के बाद विरोधियों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन
मायावती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि पिछले चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों के होश उड़े हुए हैं। आने वाला समय बसपा का है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कहा कि यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर आज पांचवे चरण में भी ’हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है’ की प्रतिज्ञा व ज़िद के साथ वोटिंग करते रहना जरूरी है ताकि द्वेष, पक्षपात, उन्माद व तानाशाही आदि से मुक्त प्रदेश में सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सरकार बन सके।

उन्होंने कहा कि पिछले चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों की नींद व होश भी उड़े हुए हैं और अब वे किस्म-किस्म की अफवाहों के जरिए वोटरों को गुमराह करने में लग गए हैं, जिनके बहकावे में आए बिना अपनी सरकार बनाने की धुन में लगे रहना है। वास्तव में आने वाला कल अपनी पार्टी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि समस्त गरीबों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, शोषितों-पीड़ितों, अन्य उपेक्षित व मेहनतकशों को पता है कि उनके दुःख-दर्द का निवराण व उनका हित बसपा की आयरन सरकार में ही सुरक्षित है। यही विश्वास हमारी पूंजी तथा बीएसपी व दूसरी पार्टियों में खास अन्तर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें