फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने कहा, राजस्थान में हुई दलित की हत्या पर स्वत: संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट

Tue, 12 Oct 2021 07:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो ने ट्विटर के जरिए कहा है कि कांग्रेस शासित राजस्थान में एक दलित की पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसकी चर्चा एवं निंदा पूरे प्रदेश में हो रही है किंतु कांग्रेस का नेतृत्व न केवल खुद चुप है बल्कि अपने दलित नेताओं के भी बोलने पर पाबंदी लगाकर उनकी जुबान बंद कर दी है। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में हुई हत्या के मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है। साथ ही कहा है कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान ले तो बेहतर होगा। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा है कि कांग्रेस शासित राजस्थान में एक दलित की पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसकी चर्चा एवं निंदा पूरे प्रदेश में हो रही है किंतु कांग्रेस का नेतृत्व न केवल खुद चुप है बल्कि अपने दलित नेताओं के भी बोलने पर पाबंदी लगाकर उनकी जुबान बंद कर दी है। यह बेहद शर्मनाक है।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि यह साबित करता है कि कांग्रेस व इनकी सरकारों की नजर में दलितों की न तो पहले कोई अहमियत थी और न ही अब उनके जानमाल व सुरक्षा की कोई परवाह है। पंजाब के सीएम व गुजरात के इनके नए नेता द्वारा भी दोहरा मापदंड अपनाते हुए अभी तक जुबान बंद रखना कितना उचित है। यही कारण है कि इस हत्याकांड में तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई। इससे पीड़ित परिवार को सरकार से न्याय मिलने की संभावना कम ही लगती है। अत: यूपी के लखीमपुर खीरी की तरह ही सुप्रीम कोर्ट इस मामले का स्वत: संज्ञान ले तो बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें