फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का हमला: मुसलमान हैं सपा से नाराज, विदेश भाग सकते हैं अखिलेश, बोलीं-राष्ट्रपति बनना मेरा सपना नहीं

Thu, 28 Apr 2022 12:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मायावती ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव विदेश भागने की फिराक में हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पीएम और सीएम बनने का सपना देख सकती हैं लेकिन उनका सपना राष्ट्रपति बनना नहीं है।
विज्ञापन
मायवती ने अखिलेश पर साधा निशाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को सपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी कभी सत्ता में आने वाली नहीं है और अखिलेश यादव खुद विदेश भागने की फिराक में है।  उन्होंने कहा कि उनका सपना राष्ट्रपति बनना नहीं है।

विज्ञापन


वह पीएम और सीएम बनने का सपना देख सकती है। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में है और रहेगी बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में बयान जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके बारे में अफवाह फैला रही है।

उन्हें राष्ट्रपति नहीं सीएम और पीएम बनना है मायावती ने सीधे अखिलेश यादव पर निशाना साधा कहा कि सपा के कारण ही भाजपा सत्ता में आई क्योंकि सपा के कारण पूरा चुनाव ध्रुवीकरण पर हो गया। मायावती ने कहा कि मुस्लिम दलितों के वोट में बहुत ताकत है यह लोग जुड़ जाएं तो मुझे सीएम बना सकते हैं। मायावती ने कहा कि प्रदेश का मुसलमान समाजवादी पार्टी से बेहद नाराज हैं। ऐसे में वह  उसके साथ जुड़ने वाला नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने एक पत्र लेकर अपने राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और विधान मंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह को मुख्यमंत्री के पास भेजा हैजिसमें स्मारकों की बदहाली का मामला उठाया गया है । सपा सरकार में भी और अब भाजपा सरकार में भी यह स्मारक और  पार्क बदहाली का शिकार है ।वर्तमान सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलने गया।

विज्ञापन

मायावती ने कहा कि रमजान के महीने में बिजली कटौती हो रही है जो ठीक नहीं है। सरकार को इस बारे में व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें