फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष पर जातीय दंगे भड़काने के आरोप पर मायावती का पलटवार, कहा- न्याय दिलाने पर ध्यान दे सरकार

Tue, 06 Oct 2020 09:42 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विपक्ष पर जातीय दंगा भड़काने का आरोप लगाने पर पलटवार किया है। उन्होंने मंगलवार सुबह एक के बाद एक, दो ट्वीट किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाथरस कांड की आड़ में विपक्ष पर दंगा भड़काने की साजिश का लगाया गया आरोप सही है या चुनावी चाल है यह तो वक्त ही बताएगा पर इस समय सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पर ध्यान केंद्रित करे तो बेहतर रहेगा।

अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि हाथरस कांड को लेकर पीड़ित परिवार के साथ जिस प्रकार का अमानवीय व्यवहार किया गया उससे देश भर में काफी रोष और आक्रोश है। सरकार अब भी गलती सुधारे व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हो नहीं तो जघन्य अपराधों को रोक पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें