पुष्पांजलि अर्पित करतीं बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बहुजन समाज के गरीब, पिछड़े लोग अपना संवैधानिक, कानूनी हक मांगते मांगते परेशान हो चुके हैं । ये अब अपनी पूरी ताकत और शिद्दत के साथ हुक्मरान समाज बनने के अभियान में जुटेंगे। यह नहीं देखा जाएगा कि कौन पार्टी में आया कौन कहां गया। बहुजन मूवमेंट जीवित था और आगे भी जीवित रहेगा । मायावती कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रही थीं।
मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्घांजलि दी। बाद में उन्होंने बयान जारी करते हुए एवं ट्वीट के जरिए कहा कि कहा कि कांशीराम सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति के वाहक थे। उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया । मायावती ने कहा कि बहुजन समाज को सामूहिक व संगठित राजनीतिक शक्ति में पिरो कर उन्हें शासक समाज बनाने के लिए कांशीराम हमेशा लगे रहे । समाज के लोगों ने चार बार सरकार बनाकर यह देख भी लिया कि सत्ता की मास्टर चाबी उन्हीं के पास है ।
ये भी पढ़ें -
UP: गडकरी ने आठ हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी, बोले- 15 महीनों में USA के बराबर होगा सड़क नेटवर्क
ये भी पढ़ें -
UP Congress: नए प्रदेश अध्यक्ष खाबरी बोले- कांग्रेस जाति-धर्म से उठकर काम करने वाली पार्टी
निकाय चुनाव से हो सकता है परिवर्तन
मायावती ने कहा कि जब जागो तभी सवेरा अर्थात यूपी में आने वाला निकाय चुनाव सहित अगला कोई भी चुनाव आपकी आजमाइश एवं चुनौती हो सकता है । इसकी तैयारी व सफलता बहुत कुछ परिवर्तन की राह आसान कर सकती है। यानी उन्होंने निकाय चुनाव में भी बसपाइयों को शिद्दत से जुट जाने का संदेश दिया। इशारों इशारों में उन्होंने यह भी कह दिया की निकाय चुनाव मे बसपा मजबूती के साथ लड़ेगी।