फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद को गद्दार बताने के बाद मायावती ने चुना विधानमंडल दल का नया नेता

Sat, 25 Jun 2016 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
mayawati - फोटो : PTI
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीएसपी के साथ गद्दारी की है। बीएसपी छोड़कर जाने वाले अकेले गए उनके साथ समाज के लोग नहीं चले गए।  ये बातें बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में कहीं। वहीं व‌िधायको के साथ मीट‌िंग  के बाद गयाचरण द‌िनकर को बसपा व‌िधानमंडल दल का नया नेता चुना गया। गयाचरण बांदा से एमएलए हैं।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने शन‌िवार को व‌िधायकों की मीट‌िंग बुलाई, इस मीट‌िंग में नेता प्रत‌िपक्ष का नाम तय क‌िया।  मायावती ने मीड‌िया के सामने बयान ‌द‌िया क‌ि स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने स्वार्थ से पार्टी छोड़कर गए। वह अपने पर‌िवार के सदस्यों के ‌ल‌िए ट‌िकट की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा जो लोग अपने व्यक्त‌िगत स्वार्थ की वजह से बीएसपी छोड़कर गए वे नजर नहीं आए। उनका राजनीत‌ि में अता-पता नहीं चला।

मायावती ने कहा क‌ि इनमें से काफो लोग माफी मांगकर वापस आए हैं और काफी लोग माफी मांगने के ‌ल‌िए टेलीफोन करते रहते हैं। उन्होंने कहा, स्वामी प्रसाद के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन


मायावती ने कहा क‌ि स्वामी भले ही मौर्य जात‌ि से ताल्लुक रखते हैं लेक‌िन उनके क‌िए की सजा पूरे मौर्ये समाज को नहीं म‌िलेगी। उन्हों कहा, जात‌ि उत्तर प्रदेश में कई नामों से जानी जाती है, ये जात‌ि कुशवाहा, सैनी, शाक्य और मौर्य नाम से जानी जाती है। उन्होंने कहा मौर्य ने कभी समाज की बात नहीं की बस पर‌िवार की बात की। माया ने ये भी कहा क‌ि स्वामी को बसपा कभी माफ नहीं करेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

मौर्य समाज को म‌िलता रहेगा सम्मान

बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
मायावती ने कहा क‌ि मौर्य, शाक्य, कुशवाहा और सैनी समाज को पहले की तरह सम्मान म‌िलता रहेगा। उन्होंने कहा क‌ि जो भी बीएसपी छोड़कर गया, उसका व्यक्त‌िगत स्वार्थ ही रहा। उन्होंने बताया, स्वामी भी अपने बेटे-बेटी को ट‌िकट द‌िलाना चाहते थे। माया ने बताया क‌ि 2012 में भी मौर्य ने बेटे-बेटी के ल‌िए ट‌िकट मांगा था। 

मायावती ने कहा, मौर्य केवल हवाई बातें करता है उसका समाज से कोई लेना-देना नहीं। उन्होंने बताया, ‘जबसे इसने पार्टी छोड़ी है मेरे पास बहुत फोन आए सबने कहा क‌ि सही रहा ये खुद पार्टी छोड़कर चला गया, इसने पार्टी के ल‌िए कुछ नहीं क‌िया।’ 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें