मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भाजपा नेता एक तरफ तो वोट के लिए पाकिस्तान के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पीएम मोदी पाक पीएम को बधाई की गुप्त चिट्ठी भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में देश की जनता को सावधान रहना चाहिए।
मायावती ने लोकायुक्त की नियुक्ति पर कहा कि जिन्होंने गुजरात में पांच साल लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होने दी उन्हें सुप्रीम कोर्ट के दबाव में आखिर मजबूर होना पड़ा। जस्टिस पिनाकी घोष को देश का प्रथम लोकपाल नियुक्त होने पर बधाई।