फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानगर में महिला की हत्या कर शव बैग में भरकर फेंका, फटे पत्र को जोड़कर सुराग ढूंढ रही पुलिस

Sat, 23 Mar 2019 12:29 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी के कृष्णानगर इलाके में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि की पार्किंग के सामने बेंच पर शनिवार को एक लावारिस बैग में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय महिला की नृशंस हत्या के बाद शव के पांच टुकड़े कर दिए गए थे। 

विज्ञापन


हालांकि बैग में महिला के दोनों हाथ-पैर व सिर मिला, लेकिन धड़ नहीं मिला। बैग के पास ही लाल स्याही से लिखे पत्र के टुकड़े पड़े थे। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से धड़ की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दुष्कर्म की आशंका से इनकार किया है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में लाल बैग के साथ लंगड़ाते हुए दिखा संदिग्ध

मौके पर पहुंचे एसएसपी कलानिधि नैथानी व एएसपी नगर पूर्वी सुरेश चंद्र रावत ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो सफेद पैंट-शर्ट पहने एक लंबा युवक कंधे पर लाल रंग का बैग लेकर रात 3.17 बजे पावर हाउस चौराहे से लोहिया विधि विवि की तरफ पैदल जाता नजर आया। वह लंगड़ाते हुए चल रहा था। 

पड़ताल में महिला की फोटो मिली है। उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस की टीमें आशियाना, कृष्णानगर व सरोजनीनगर भेजी गईं। सब इंस्पेक्टर कमलेश दोहरे ने बताया कि बैग के पास लाल स्याही से लिखे पत्र के टुकड़ों को जोड़कर सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें