कल्बे जवाद ने कहा कि हिजाब मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि हम अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन ऐसा महसूस होता है कि हिजाब मामले को सही तरीके से समझने की कोशिश नहीं की गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मजलिस-ए-उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने हिजाब को इस्लाम का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने हिजाब मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि हम अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन ऐसा महसूस होता है कि हिजाब मामले को सही तरीके से समझने की कोशिश नहीं की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिजाब शिक्षा हासिल करने में बाधा नहीं है। हिंदुस्तान में दूसरे धर्म के लोग अपनी धार्मिक व सामाजिक पहचान के साथ जिंदगी गुजार सकती है तो फिर मुसलमानों की पहचान खत्म करने की कोशिश क्यों हो रही है। उन्होंने छात्राओं को हिजाब पहनकर स्कूलों में प्रवेश देने की मांग की।