फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः युवक ने अपनी ही भांजी को किया अगवा, ... फिर बहन को फोन कर मांगी 10 लाख की फिरौती

Sat, 15 Feb 2020 01:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अगवा हुई बच्ची को पुलिस ने कर लिया बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के  गुडंबा इलाके में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे एक युवक ने अपनी चार साल की भांजी को अगवा कर लिया। वह उसे लोहिया पार्क ले गया और फिर एक घंटे बाद अपने मोबाइल से बहन को कॉल कर दोनों के अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती की तो युवक ने सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन


बताया कि पैसों की तंगी दूर करने को उसने भांजी का अपहरण किया था। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुडंबा निवासी मो. नईम बेहटा में सब्जी का ठेला लगाता है। उसकी शादी सीतापुर के महमूदाबाद स्थित नूरपुर की अनीस बानो से हुई है। अनीस के दो भाई शीबू व शोएब हैं। यह दोनों भी सब्जी का ठेला लगाते हैं।

अनीस बानो के मुताबिक, शोएब 11 फरवरी को उसके घर आया और तीन दिन वहीं रुका। इस दौरान वह भांजी लाइबा से घुलमिल गया। शुक्रवार सुबह वह भांजी को घुमाने की बात कहकर निकला। दोनों के काफी देर तक न लौटने पर अनीस ने तलाश शुरू की। कुछ पता न लगा तो शोएब के मोबाइल पर संपर्क किया। कई कॉल के बाद भी कोई जवाब न मिला।
विज्ञापन

 
Trending Videos

लोहिया पार्क में मिली लोकेशन

एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, अनीस के जानकारी देने पर नईम भी तलाश में जुट गया। कुछ देर बाद शोएब के मोबाइल से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि उसने दोनों को अगवा कर लिया है। इन्हें छुड़ाने को 10 लाख रुपये देने पड़ेंगे। बेटी व भाई के अपहरण की बात सुनकर अनीस बानो बदहवाश हो गई। कंट्रोल रूम को सूचना के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने क्राइम ब्रांच के एसीपी आलोक कुमार सिंह की टीम को भी लगाया।

एसीपी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, पूरी जानकारी हासिल करने के बाद इंस्पेक्टर गुडंबा रीतेंद्र प्रताप सिंह, एडीसीपी के विशेष क्राइम दस्ते के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय व एसआई योगेंद्र सिंह को लगाया गया। पुलिस ने सर्विलांस सेल से शोएब के मोबाइल की लोकेशन निकाली, जो लोहिया पार्क की मिली। इस पर धनंजय पांडेय, योगेंद्र सिंह व एसीपी गाजीपुर रवाना हुए। उनके साथ अनीस बानो भी थी।
विज्ञापन

इस टीम ने किया खुलासा

बताया गन प्वाइंट पर किया गया था अगवा
पुलिस को पता चला था कि अपहर्ता लाइबा को टेंपों से लोहिया पार्क लेकर पहुंचा था। पार्क से सिर्फ शोएब और लाइबा मिली। इस पर पुलिस ने शोएब से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लाइबा को लेकर समोसा लेने गया तो दो लोग मिले और गन प्वाइंट पर उन्हें अगवा कर टेंपो से लोहिया पार्क ले आए। यहां उसका मोबाइल छीनकर अनीस से बात की। दोनों को छोड़ने के बदले में शनिवार दोपहर तक 10 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा है।

इस टीम ने किया खुलासा
अपहरण कांड का खुलासा करने को जगदीश पांडेय, अशोक कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी रामनरेश कनौजिया, आरक्षी रमाशंकर चौधरी, मो. आजम, सुनील कुमार, अनामिका ने भी अहम भूमिका निभाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें