फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के शरीर पर हैं गहरे जख्म, नहीं थम रही सिसकियां, दरिंदों ने बेहोश कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 15 Feb 2020 01:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अपहरण के बाद दरिंदे छात्रा को लेकर तीन जिलों की सीमा से गुजरे, पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। अब मेडिकल कॉलेज में भर्ती छात्रा की सिसकियां थमने का नहीं ले रही थीं।
विज्ञापन
rape with minor girl - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सीसीएसयू कैंपस की छात्रा के साथ हुई हैवानियत की घटना ने कानून व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। दरिंदे छात्रा को लेकर तीन जिलों की सीमा से गुजरे, पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। छात्रा के शरीर पर 20 से अधिक गहरे जख्म हैं। मेडिकल कॉलेज में भर्ती छात्रा की सिसकियां थमने का नहीं ले रही थीं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने छात्रा के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी। जिसके बाद गढ़ पुलिस ने छात्रा के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। जैसे ही छात्रा के मोबाइल की लोकेशन स्याना थाना क्षेत्र के चांदपुर पूठी गांव में आई। तत्काल स्याना पुलिस को मामले की जानकारी दी। हापुड़ और बुलंदशहर पुलिस ने रात में जब चांदपुर पूठी गांव की घेराबंदी की तभी आरोपी भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने प्रियांश के घर दबिश दी तो वहां छात्रा की हालत देखकर पुलिस के होश उड़ गए। छात्रा बेहोशी की हालत में थी। चेहरे से खून बह रहा था। शरीर के कई हिस्से में चोट के गहरे निशान थे। उसे पहले गढ़ में भर्ती कराया, उसके बाद जिला अस्पताल हापुड़ भेजा गया, वहां से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसे मेडिकल कॉलेज में होश आया। पीड़िता परिजनों को देखकर बिलख पड़ी। 

छात्रा ने बताया मऊखास तक पता था, उसके बाद क्या हुआ, कुछ पता नहीं चला। अंदेशा है कि कोई आरोपी छात्रा के साथ बस में सवार था। उसे नशीला पदार्थ सुंघाया और बस से उतार लिया। इसके बाद अपहरण कर लिया। आरोपी कार से उसे चांदपुर पूठी ले गए। छात्रा को जब होश आया तो वह प्रियांश को मिली, जिसे पहले से जानती थी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दरिंदगी की गई। विरोध करने पर बेल्ट और लात घूंसों से पीटते रहे। उसे जान से मारने की भी कोशिश की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आईजी ऑफिस का घेराव, दरिंदों को सजा दिलाने की मांग पर अड़ी छात्राएं, जोरदार हंगामा जारी

पुलिस न पहुंचती तो हत्या कर देते
पुलिस ने बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे छात्रा को बरामद किया। यदि कुछ देर और पुलिस न पहुंचती तो आरोपी हत्या कर छात्रा को कहीं फेंक देते। अपहरण गढ़ से हुआ या मऊखास के पास से हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिजनों ने गढ़ थाने में ही तहरीर दी, वहीं पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी सांत्वना
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला शुक्रवार रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने छात्रा के परिवार से बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसपी हापुड़ के अलावा मेरठ में आईजी से मिला। उन्होंने कहा कि हापुड़ पुलिस की लापरवाही है जो 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं की गई। पुलिस दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे। आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पीड़ित परिवार व छात्रा को सुरक्षा दी जाए। 

रालोद के नेता भी परिजनों से मिले
रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल देव, डॉ. राजकुमार सांगवान, कमलजीत सिंह, राजीव बालियान, आदित्य पंवार भी शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में छात्रा के परिवार से मिले। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पहुंचे 
चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस के प्रो. राजीव सिजेरिया, स्वाति शर्मा, डॉ. योगेंद्र शर्मा और अन्य प्रोफसर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पीड़ित छात्रा का हाल जाना। घटना पर दुख जताते हुए कहा कि छात्रा के साथ हुई घटना में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। 

छात्रा डरी हुई है
ईएमओ मेडिकल कॉलेज डॉ. हर्ष वर्धन
ने बताया छात्रा का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से छात्रा डरी हुई है। सीटी स्कैन कराया गया है। बेहतर इलाज के लिए परिजन छात्रा को दूसरी जगह भी ले जाना चाहते थे, लेकिन डॉक्टर मेडिकल में इलाज कर रहे हैं। छात्रा बोल रही है। छात्रा के शरीर पर चोट के निशान हैं।

पुलिस टीमें लगाई हैं
आईजी प्रवीण कुमार का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। एसपी हापुड़ को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें