बाजारखाला के भदेवां इलाके की रहने वाली तस्मिया (24) की खुदकुशी के मामले में उसके चचेरे भाई पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। आरोपी तस्मिया से एकतरफा प्यार करता था और जबरन निकाह का दबाव बना रहा था। मृतका के भाई साहिल ने मदेयगंज के खदरा निवासी चचेरे भाई के खिलाफ बाजारखाला पुलिस से शिकायत की है।