लखनऊ। ठाकुरगंज के दौलतगंज काशी विहार कॉलोनी में श्वेता सिंह (28) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि विश्वास नगर की रहने वाली श्वेता की शादी 22 नवंबर 2025 को पैथोलॉजी संचालक भूपेंद्र सिंह से हुई थी। श्वेता के पिता उमेश सिंह को सोमवार को बेटी के फंदे से लटकने की सूचना मिली। ससुराल वाले उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। मायके वालों के पहुंचने से पहले श्वेता की मौत हो चुकी थी। उमेश ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल वाले बेटी को कार व रुपयों के लिए प्रताड़ित करते थे। इंस्पेक्टर के अनुसार, पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।