फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रक्षाबंधन को लेकर सजे बाजार, मुहूर्त का इंतजार

Sat, 17 Aug 2024 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाई-बहन के अटूट प्रेम का साक्षी माना जाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार जिले में कल सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार सजकर तैयार हैं। जहां से बहने भाइयों के लिए रेशम की डोर सहित चांदी की राखी खरीद रहीं हैं, जिन्हें बांधने के लिए अब सिर्फ शुभ मुहूर्त का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में रक्षाबंधन सोमवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजार पूरी तरह से सज कर तैयार हैं। भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य बाजारों में जहां रेशम की डोर पांच रुपये में बिक रही है। वहीं अन्य फैंसी राखियां पांच रुपये से लेकर 250 रुपये तक के मूल्य में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही बच्चों की पसंद का छोटा भीम, सीटी, लाइट व घड़ी वाली इलेक्ट्रॉनिक राखियां 100 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। वहीं चांदी की राखी 250 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक के मूल्य में उपलब्ध हैं। इनकी धड़ल्ले से खरीदारी हो रही है। अब हर किसी को रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त का इंतजार है ताकि बहन भाइयों की सूनी कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर अपने रक्षा का वचन ले सकें।
बाक्स में -
दोपहर बाद पौने दो बजे से है शुभ मुहूर्त
19 अगस्त को राखी बांधने का सबसे खास मुहूर्त दोपहर एक बजकर 43 मिनट से शाम चार बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस बार बहनों को राखी बांधने के लिए दो घंटे 37 मिनट का ही समय मिलेगा, जो सबसे शुभ समय है। इसके अलावा शाम को प्रदोष काल में भी राखी बांधी जा सकती है। सुबह पांच बजकर 53 मिनट से दोपहर एक बजकर 32 मिनट तक भद्राकाल है। रक्षाबंधन के दिन बहनें भद्राकाल समाप्त होने के बाद ही भाई को राखी बांध सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित शेर बहादुर तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें